Motto :- Sharing Information & Caring LIC Policyholders . You can visit to our Agents Educational Training You Tube Channel " @CITC-Harshala " Thanks !
Insure and Be Secure! LIC the Trust of India ! 69 Years of service to nation !

Wednesday, July 21, 2021

एक नन्हे बालक का अपने पिता को पत्र



एक नन्हे बालक का अपने पिता को पत्र

आदरणीय बाबुजी,

    आपकी बहुत याद आ रही है| आप हमे छोडकर चले गये हो, आपकी कमी हमे बहुत सताती है, हर पल मैं आप को याद करता हूँ, आप मेरे बहुत अच्छे मित्र थे| आप मुझे बहुत प्यार करते थे | मैने और मम्मी ने कभी सोचा नही था कि आप हमे यूँ छोड कर चले जायेंगे| आप बहादूर थे, पर एक हादसा हुआ और आप हमे छोड कर चले गये. सब लोग कहते है कि आप वापस नही आएंगे| मैं जो लिख रहा हूँ शायद आपको अच्छा न लगे| पापा मुझे यह पत्र  लिखना अच्छा नहीं लग रहा है क्योंकि सब अचानक बदल गया है, पापा मुझे माफ करना, आप दुखी होंगे ऐसी बाते लिख रहा हूँ| आपको पता है हमारा बडा घर था, आपके जाने के बाद हम उस घर में अभी नहीं रहते है| मम्मी कहती हैं कि बडे घर का किस्त हम नही भर सकते हैं| मेरी स्कूल भी बदल दी गई हैं| मम्मी बात कर रही थी कि आपकी महिने की तनख्वांह न आने की वजह से घर चलाना मुश्किल हो रहा हैं| आपके जाने के बाद हर महिने चाचा और मामा थोडे से पैसे दे जाते है,पर मम्मी पैसा लेते वक्त रो पडती है| अब मम्मी को काम करना पडता है, जो मुझे पसंद नहीं है| मम्मी बहुत थक जाती हैं| मैं मम्मी को मदद करना चाहता हूँ | पर पापा अभी तो मैं बहुत छोटा हूँ| आप ही कहिए कि मैं क्या करू? पहले हम हर हप्ते कहीं न कही घुमने जाया करते थे. आपके जाने के बाद हम कही घुमने नही गये है| पप्पा मैं भगवान से पूछना चाहूँगा कि मेरे पापा को क्यो आपने वापस बुला लिया? भगवान से कहो आपको वापस भेज दे और मुझे ले जाये| हमारे आस-पडोस के लोग कहते हैं कि आपकी गलती थी, आपको जीवन बीमा के अभिकर्ता मुकेश जोशी अंकल बहुत समझाकर गये थे कि एक अच्छा जीवन बीमा करा लो | पर आप हर बार टालते रहे| आपकी वजह से मैं और मम्मी कहाँ  से कहाँ आ गये है | अगर आप वापस आकर हमारी हालत देखोगे तो आप तुरंत एक जीवन बीमा पॉलिसी करा लोगे|

पप्पा मुझे माफ करना पर मैं बडा होकर जीवन बीमा वाले मुकेश जोशी अंकल को नहीं कहूँगा कि सोचता हूँ  या बाद मे बताता हूँ ............मै तुरंत बीमा कर लूँगा| 

आपका बेटा   


1 comment:

  1. एकदम सही सोच है बेटे की।
    आज की नई पीढी यही सोचती है मगर उन्हे सही मार्गदर्शन देनेवाला दुर्भाग्य से कोई नही है, यह भी एक कटु सत्य है।

    ReplyDelete